home page

असम के रहा में तेज रफ्तार ट्रैवलर ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, चालक की मौत

 | 
असम के रहा में तेज रफ्तार ट्रैवलर ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, चालक की मौत


गुवाहाटी, 20 नवंबर (हि.स.)। असम में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगांव जिले के रहा में तेज रफ्तार ट्रैवलर की टक्कर से दोपहिया वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुक्रवार काे बताया कि, हादसा रहा के खाइगढ़ इलाके में हुआ। मृतक की पहचान बामुनबाड़ी निवासी बुद्ध देबनाथ के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह नगांव से रहा की ओर जा रहा था, तभी उसी दिशा में पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैवलर ने उसके दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि देबनाथ की माैके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैवलर चालक कथित तौर पर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन रहा पुलिस ने वाहन को रोककर जब्त कर लिया।

उल्लेखनीय है कि, काजीरंगा के निकट रंगाजन में तेज रफ्तार ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत की भयावह घटना के बाद एक और सड़क हादसे ने राज्य में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश