असम विस चुनाव: नादुआर के एक पोलिंग स्टेशन पर बीमार पड़ने से पोलिंग ऑफिसर की मौत
शोणितपुर (असम), 09 अप्रैल (हि.स.)। शोणितपुर जिले के नादुआर विधानसभा क्षेत्र के एक पोलिंग स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात सहायक पोलिंग ऑफिसर की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार नादुआर विधानसभा क्षेत्र नंबर 69 के सतियार डालपानी इलाके में पोलिंग स्टेशन नंबर 230 पर आज (गुरुवार) सुबह करीब 7:30 बजे सेकेंड पोलिंग ऑफिसर देवेन हारो अचानक बीमार पड़ गए। उन्हें तुरंत पास के हॉस्पिटल रेफर किया गया।
बदकिस्मती से, रंगापारा के सहायक शिक्षक देवेन हारो ने हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस इस संबंध में आश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
मौत की असली वजह का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई गई है कि हार्ट अटैक की वजह से पोलिंग आफिसर की मौत हुई होगी।
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

