home page

असमः कार की ठोकर से सब-इंस्पेक्टर की मौत

 | 
असमः कार की ठोकर से सब-इंस्पेक्टर की मौत


डिमा हसाओ (असम), 15 अगस्त (हि.स.)। एक दुखद सड़क हादसे में, लाइसोंग पुलिस आउटपोस्ट के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर नबजीत दास की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बीते 14 अगस्त की शाम लाइजोंग इलाके में नाका चेकिंग के दौरान एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी।

रिपोर्टों के मुताबिक, दास दूसरे पुलिसकर्मियों के साथ नाका चेकिंग कर रहे थे, तभी एक कार (एएस-02एजे- 4335) ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए हाफलोंग सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दास उदालगुरी जिले के उदालगुरी थाना क्षेत्र के स्थायी निवासी थे। उनकी मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। साथियों और शुभचिंतकों ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले इस अधिकारी के निधन पर दुख जताया है। आगे की जानकारी का इंतज़ार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय