home page

असम में 7.5 करोड़ की याबा टैबलेट जब्त, तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

 | 
असम में 7.5 करोड़ की याबा टैबलेट जब्त, तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार


गुवाहाटी, 18 अक्टूबर (हि.स.)। असम में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने 30 हजार याबा टैबलेट जब्त की हैं। जब्त मादक पदार्थों की कीमत 7.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में एक कूरियर को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर शनिवार रात एसटीएफ, असम ने अमीनगांव में अभियान चलाया। इस दौरान निचले असम की ओर ले जाई जा रही याबा टैबलेट की खेप के साथ एक तस्कर को पकड़ा गया।

मुख्यमंत्री के अनुसार, अभियान के दौरान पूरी खेप जब्त कर ली गई और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने मादक पदार्थों के खिलाफ राज्य सरकार की कार्रवाई जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि बुराइयों के खिलाफ लड़ाई हर दिन और हर घंटे जारी है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश