home page

असम में 23 करोड़ रुपये की याबा टैबलेट जब्त

 | 
असम में 23 करोड़ रुपये की याबा टैबलेट जब्त


गुवाहाटी, 09 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि कछार पुलिस ने लखीपुर के शिवपुर में एक ट्रक के गुप्त चैंबर से 2.3 लाख याबा टैबलेट जब्त की हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 23 करोड़ रुपये बताई गई है। इस मामले में एक तस्कर को पकड़ा गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कार्रवाई के लिए असम पुलिस की सराहना करते हुए कहा, “इसे चैंबर ऑफ सीक्रेट्स कहा गया, लेकिन वे भूल गए कि हमें गुप्त ठिकाने का पता लगाने आता है।”

पुलिस ने एक ट्रक (एएस-26एसी- 1763) के गुप्त जगह से 2,30,000 याबा टैबलेट (25 किलोग्राम मेथामफेटामाइन) बरामद किया ।

इस मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। जिसकी पहचान साहिर हुसैन चौधरी के रूप में की गई है।

मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ राज्य पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश