असम-अरुणाचल सीमा पर 96.47 किलो गांजा जब्त, वाहन चालक फरार
गुवाहाटी, 10 नवंबर (हि.स.)। असम पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर एक अभियान के दौरान 96.47 किलो गांजा जब्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री के अनुसार, भैरवकुंड पुलिस चौकी के तहत चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने एक मारुति सुजुकी फ्रोंक्स वाहन से गांजा बरामद किया। हालांकि, पुलिस को देखकर वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।
पुलिस ने फरार चालक को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मादक पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और असम पुलिस चौबीसों घंटे इस दिशा में काम कर रही है।
इस मामले में आगे की जांच जारी है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

