अवैध पशु तस्करी के खिलाफ असम पुलिस की कार्रवाई, 32 मवेशी बरामद, तीन हिरासत में
गुवाहाटी, 13 अक्टूबर (हि.स.)। असम में मवेशियों की अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बासुगांव और कोकराझार जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाए गए अभियानों के दौरान पुलिस ने 32 मवेशियों को बरामद करने के साथ दो वाहनों को जब्त किया और तीन आरोपितों को हिरासत में लिया।
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बीती रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मवेशियों की अवैध तस्करी और पशुओं के प्रति क्रूरता को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों के खिलाफ असम पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। राज्य सरकार पशुओं की सुरक्षा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

