home page

असम में 30 गो-धन बरामद, दो कथित तस्कर गिरफ्तार

 | 
असम में 30 गो-धन बरामद, दो कथित तस्कर गिरफ्तार


गुवाहाटी, 08 अक्टूबर (हि.स.)। असम पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में 30 गो-धन बरामद करने के साथ ही दो कथित गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बीती रात सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर गोसाईगांव और मुकालमुवा थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अलग-अलग अभियान चलाए। इस दौरान अवैध रूप से ले जाए जा रहे 30 गो-धन को बरामद किया गया और दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध गो-तस्करी के खिलाफ राज्य सरकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि असम पुलिस गुप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार अभियान चलाती रहेगी और गो-तस्करी के खिलाफ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश