असम में मवेशी चोरी और तस्करी के खिलाफ अभियान तेज
| Oct 4, 2026, 11:46 IST
गुवाहाटी, 04 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार मवेशी चोरी और तस्करी के गिरोहों को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि शनिवार को फकीरगंज, गौरीपुर, धुबड़ी और बिलासीपाड़ा थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चलाए गए अभियानों के दौरान एक नाव के साथ ही 24 मवेशियों को बरामद किया गया।
उन्होंने कहा कि मवेशी चोरी और अवैध तस्करी के खिलाफ राज्य में लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि असम में किसी भी तरह के अपराध और अपराधियों के लिए कोई रियायत नहीं है तथा कानून के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

