home page

जोगीघोपा में तस्करी की कोशिश नाकाम, 15 मवेशी बरामद

 | 
जोगीघोपा में तस्करी की कोशिश नाकाम, 15 मवेशी बरामद


गुवाहाटी, 12 अक्टूबर (हि.स.)। असम के जोगीघोपा में चंपा नदी के पास चिकिबिकिघाटपारा इलाके में मवेशियों की तस्करी की कोशिश को पुलिस ने नाकाम करते हुए 15 मवेशियों को बरामद किया। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि तस्करों को लगा था कि वे नदी के रास्ते भागकर बच निकलेंगे, लेकिन वे असम पुलिस की नजरों से बच नहीं सके।

उन्होंने कहा कि असम पुलिस मवेशियों की अवैध तस्करी रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क है। तस्करी की कोशिश चाहे सड़क मार्ग से हो या जलमार्ग से, पुलिस ऐसे प्रयासों को विफल करने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई का उल्लेख करते हुए असम पुलिस को भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में टैग किया। इस कार्रवाई में 15 मवेशियों की बरामदगी राज्य में मवेशियों की अवैध तस्करी रोकने के लिए पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश