असम पुलिस के 19 अधिकारियों एवं जवानों को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक
गुवाहाटी, 31 अक्टूबर (हि.स.)। वर्ष 2026 के केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के लिए असम पुलिस के कुल 19 अधिकारियों एवं जवानों का चयन किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों में उनकी पेशेवर दक्षता और उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुफिया क्षेत्र में असम पुलिस के तीन कर्मियों को इस प्रतिष्ठित पदक के लिए चुना गया है। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मृण्मय बोरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत सैकिया और हवलदार दीपक बोरा शामिल हैं।
इन तीन कर्मियों के अलावा, असम पुलिस की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत अन्य 16 अधिकारियों एवं जवानों का भी अलग-अलग श्रेणियों में इस पदक के लिए चयन किया गया है।
यह सम्मान पुलिस कर्मियों की कार्यकुशलता, समर्पण और अपने-अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान को मान्यता प्रदान करता है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

