home page

देरगांव पुलिस अकादमी में असम पुलिस का दीक्षांत समारोह आयोजित

 | 
देरगांव पुलिस अकादमी में असम पुलिस का दीक्षांत समारोह आयोजित


गोलाघाट (असम), 24 नवंबर (हि.स.)। असम के देरगांव स्थित लाचित बरफूकन पुलिस अकादमी में असम पुलिस का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में आठ उपनिरीक्षकों और 1,653 कांस्टेबलों सहित कुल 1,661 पुलिसकर्मियों ने प्रशिक्षण पूरा करने के बाद हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने इस मौके पर पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों ने औपचारिक रूप से असम पुलिस बल में शामिल होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा किया।

राज्य सरकार का उद्देश्य असम पुलिस को अधिक गतिशील, सक्षम और प्रभावी बनाना है। नए प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की नियुक्ति से राज्य पुलिस बल की कार्यक्षमता और मानव संसाधन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

सरकार पुलिस बल को मजबूत बनाने के लिए नई भर्तियों और प्रशिक्षण पर विशेष जोर दे रही है। इसका उद्देश्य राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की व्यवस्था को और सुदृढ़ करना है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश