home page

लवलीना बोरगोहाईं को असम पुलिस ने किया सम्मानित

 | 
लवलीना बोरगोहाईं को असम पुलिस ने किया सम्मानित


गुवाहाटी, 10 अक्टूबर (हि.स.)। जापान में आयोजित एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 75 किग्रा भार महिला वर्ग की बॉक्सिंग के फाइनल में चीन की प्रतियोगी को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली और देश के साथ-साथ असम के लिए गर्व लाने वाली असम पुलिस की अधिकारी लवलीना बोरगोहाईं को शनिवार को असम पुलिस की ओर से सम्मानित किया गया।

गुवाहाटी के चौथे असम पुलिस बटालियन में आयोजित एक कार्यक्रम में असम पुलिस के महानिदेशक हरमीत सिंह ने लवलीना बोरगोहाईं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में महानिदेशक ने लवलीना की खेल उपलब्धियों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग में उत्कृष्टता प्राप्त करके असम और देश के लिए मान बढ़ाने वाली लवलीना बोरगोहाईं असम पुलिस की एक अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। महानिदेशक ने आशा जताई कि उनके इस सफलता से राज्य के उभरते खिलाड़ियों को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय