home page

असम पुलिस ने बांग्लादेश से घुसपैठ की कोशिश नाकाम की: मुख्यमंत्री सरमा

 | 
असम पुलिस ने बांग्लादेश से घुसपैठ की कोशिश नाकाम की: मुख्यमंत्री सरमा


गुवाहाटी, 19 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि असम पुलिस ने राज्य की सीमा के रास्ते बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ की एक कथित कोशिश को नाकाम कर दिया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 10 लोग कथित तौर पर भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे और उनका उद्देश्य सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करना था। हालांकि, पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उन्हें रोक दिया।

फिल्म ‘धुरंधर’ का संदर्भ देते हुए डॉ. सरमा ने संदिग्ध घुसपैठियों को ‘धुरंधरों की 10 फर्स्ट कॉपी’ बताया। उन्होंने कहा कि असम पुलिस ने सीमा पर तत्परता दिखाते हुए इस कोशिश को विफल कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य पुलिस सीमा पर लगातार सतर्क है। उन्होंने असम की मूल आबादी के अस्तित्व और पहचान से जुड़े मुद्दों पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की बात कही।

डॉ श. सरमा ने अपने पोस्ट में ‘10 का दम’ का उल्लेख करते हुए कहा कि असम पुलिस हमेशा सतर्क रहेगी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश