home page

बिस्वनाथ में नौ संदिग्ध नागरिक हिरासत में, कानूनी प्रक्रिया शुरू

 | 
बिस्वनाथ में नौ संदिग्ध नागरिक हिरासत में, कानूनी प्रक्रिया शुरू


गुवाहाटी, 08 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि राज्य में ड्रग्स माफिया, दलाली, तस्करी और अवैध विदेशियों के खिलाफ बिना किसी समझौते के कार्रवाई जारी है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बिस्वनाथ में नौ संदिग्ध नागरिकों को हिरासत में लेकर बिस्वनाथ पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि असम पुलिस का यह अभियान आने वाले दिनों में भी पूरी गति और बिना किसी समझौते के जारी रहेगा।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश