home page

असम में 28 ‘अवैध विदेशियों’ को हिरासत में लिया गया

 | 
असम में 28 ‘अवैध विदेशियों’ को हिरासत में लिया गया


गुवाहाटी, 23 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि राज्य में जारी अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 28 लोगों को हिरासत में लिया है, जिन्हें उन्होंने ‘अवैध विदेशी’ बताया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मानकाचर पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से छह ‘अवैध विदेशियों’ (बांग्लादेशी) को हिरासत में लिया। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही, उन्हें कथित तौर पर आश्रय देने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि राज्यभर में मंगलवार को चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से 22 अन्य ‘अवैध विदेशियों’ को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम पुलिस का यह अभियान आगे भी सक्रिय रूप से जारी रहेगा।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश