असम पुलिस दिवस के अवसर पर ग्वालपाड़ा में दीवार चित्रांकन प्रतियोगिता
ग्वालपाड़ा (असम), 28 सितंबर (हि.स.)। आगामी एक अक्टूबर को पूरे राज्य में असम पुलिस दिवस मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर ग्वालपाड़ा जिला प्रशासन ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।
इसके तहत ग्वालपाड़ा पुलिस रिजर्व की दीवार पर एक सुंदर दीवार चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के कई छात्र भाग लेकर रंग और ब्रश के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।
छात्र-छात्राओं ने समाज में सामने आने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को मुख्य 'थीम' के रूप में लेकर चित्रांकन किया है। इनमें खासकर बाल विवाह रोकना यानी समाज से बाल विवाह जैसी बुराई को मिटाने का संदेश दिया। वहीं, ड्रग्स विरोधी जागरूकता के तहत युवा पीढ़ी को ड्रग्स की भयावहता और इसके दुरुपयोग से बचने के लिए जागरूक करना। सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित यातायात का संदेश दिया है।
सिर्फ कानून और व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, पुलिस और समाज के बीच खासकर नई पीढ़ी के साथ एक मजबूत और सौहार्दपूर्ण रिश्ता बनाने के लक्ष्य से ही ऐसे अलग कदम उठाए गए हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राएं चित्रकला के जरिए समाज तक एक मजबूत सकारात्मक संदेश पहुंचाने की कोशिश की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

