पाठशाला में श्रीकृष्ण रास महोत्सव की व्यापक तैयारी
बजाली (असम), 22 नवंबर (हि.स.)। बजाली जिलांतर्गत पाठशाला में श्रीकृष्ण रास महोत्सव को केंद्र में रखकर व्यापक तैयारी जारी है। श्रीकृष्ण रास महोत्सव में केवल दो दिन बाकी हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ बजाली की पाठशाला में भी अब रास महोत्सव को केंद्र में रखकर बहुत उत्साह का माहौल है। रास महोत्सव का स्वागत करने के लिए दिन-रात व्यापक तैयारी जारी है।
निचले असम में पारंपरिक रूप से मिट्टी की मूर्तियों के माध्यम से रास महोत्सव मनाया जाता है। इसके लिए भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को दर्शाने वाले मिट्टी के मूर्तियों को तैयार किया जा चुका है। इस बार 51वें वर्ष में पाठशाला के रास महोत्सव को लेकर उत्सव समिति और सभी मूर्तिकार व्यस्त हैं। 17 दिवसीय रंगारंग कार्यक्रमों के साथ इस बार पाठशाला के ऐतिहासिक श्रीकृष्ण रास महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आधिकारिक रूप से रास महोत्सव के कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
रास महोत्सव में मीना बाज़ार, व्यापार मेला के साथ-साथ विभिन्न जातियों और समुदायों की रंगीन संस्कृति का समागम होगा। प्रति दिन लाखों भक्तजन और दर्शकों का स्वागत करने के लिए पाठशाला की टीम तैयार है। भक्ति, परंपरा और रंगीन सांस्कृतिक मिश्रण के साथ पाठशाला का रास महोत्सव पुनः जीवंत होने के लिए तैयार है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

