home page

दक्षिण कामरूप के पलाशबाड़ी में नाव दौड़ प्रतियोगिता, कलसी नदी के किनारों पर उमड़ी भीड़

 | 
दक्षिण कामरूप के पलाशबाड़ी में नाव दौड़ प्रतियोगिता, कलसी नदी के किनारों पर उमड़ी भीड़


कामरूप (असम), 26 अक्टूबर (हि.स.)। असम के दक्षिण कामरूप के पलाशबाड़ी क्षेत्र में जिला स्तरीय नाव दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुकुरमारा के जियाकुर स्थित कलसी नदी में आयोजित इस प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।

पारंपरिक नाव दौड़ प्रतियोगिता को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के दौरान कलसी नदी के दोनों किनारों पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नदी में नावों के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा का आनंद लिया।

इस आयोजन के माध्यम से असम की समृद्ध पारंपरिक खेल संस्कृति की झलक देखने को मिली। स्थानीय स्तर पर नाव दौड़ की लोकप्रियता और इस पारंपरिक खेल के प्रति लोगों का उत्साह भी प्रतियोगिता के दौरान नजर आया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश