home page

गंभीर रूप घायल अवस्था में एक व्यक्ति बरामद

 | 

मोरीगांव (असम), 08 मई (हि.स.)। मोरीगांव जिले के जागीरोड इलाके इलाके में एक व्यक्ति खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखे जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जागीरोड के मईनाजान इलाके में गंभीर रूप से घायल अवस्था में एक व्यक्ति की देखे जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करायाा। घायल व्यक्ति के पास से एक साइकिल बरामद की गई है।

पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि किसी वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया होगा। घटना के संबंध में पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हालांकि, व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है। होश में आने के बाद ही आगे की कार्रवाई संभव होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी