home page

नुमलीगढ़ के स्कूल में घुसा जंगली हाथी, की तोड़फोड़

 | 
नुमलीगढ़ के स्कूल में घुसा जंगली हाथी, की तोड़फोड़


गोलाघाट (असम), 16 मई (हि.स.)। असम के नुमलीगढ़ क्षेत्र में जंगली हाथियों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शनिवार काे बताया कि तड़के एक जंगली हाथी 4 नंबर रंगबंग एलपी स्कूल परिसर में घुस आया और स्कूल के कार्यालय कक्ष में जमकर तोड़फोड़ की।

स्थानीय लोगों के अनुसार हाथी ने विद्यालय के फर्नीचर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में भय का वातावरण व्याप्त हो गया है। डर के माहौल के चलते छात्र-छात्राएं विद्यालय नहीं आए।

हाथियों के लगातार विचरण के कारण अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग की है ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश