असम के मुख्यमंत्री ने एनएलयूजेए की कोर कमेटी की बैठक में लिया हिस्सा
| Nov 7, 2026, 18:12 IST
गुवाहाटी, 07 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को अमीनगांव स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एंड ज्यूडिशियल एकेडमी, असम (एनएलयूजेए) की कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक में शैक्षणिक उत्कृष्टता, संस्थागत विकास तथा राज्य में कानूनी शिक्षा और न्यायिक प्रशासन को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस दौरान एनएलयूजेए को कानूनी शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्टता का केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। साथ ही संस्थान के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाने तथा असम में गुणवत्तापूर्ण कानूनी शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

