home page

पूसीरे ने प्रीमियम ट्रेनों में बेडरोल की गुणवत्ता को किया उन्नत

 | 
पूसीरे ने प्रीमियम ट्रेनों में बेडरोल की गुणवत्ता को किया उन्नत


गुवाहाटी, 25 मार्च (हि.स.)। यात्रियों को ट्रेन में सुविधा और आरामदायक यात्रा को उन्नत करने की दिशा में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) ने एक उल्लेखनीय कदम उठाया है। लंबी दूरी की अपनी दो प्रीमियम ट्रेनों, अगरतला-आनंद विहार टर्मिनल तेजस एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में बेहतर लिनेन सेवाएं शुरू की हैं। रेलवे की इस पहल से यात्रियों को अधिक स्वच्छ, आरामदायक और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने में उसकी प्रतिबद्धता को दोहराती है।

पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बुधवार काे बताया है कि अगरतला- आनंद विहार टर्मिनल तेजस एक्सप्रेस में 23 मार्च से अपग्रेडेड बेडरोल की सुविधा शुरू की गई है, जिसमें खास तौर पर डिजाइन किए गए, बेहतरीन क्वालिटी के लिनेन शामिल हैं। इस अहम अपग्रेड का उद्देश्य बेहतर सफ़ाई और स्वच्छता सुनिश्चित करना है। साथ ही, यह प्रीमियम सेवाओं का लाभ उठाने वाले यात्रियों के लिए ज़्यादा आरामदायक और ताज़गी भरी यात्रा भी प्रदान करता है।

डिब्रूगढ़- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोचों में भी 24 मार्च से बेहतर बेडरोल की सुविधा शुरू की गई है, जिसमें फर्स्ट एसी और सेकेंड एसी, दोनों क्लास शामिल हैं। यात्रियों को मानकीकृत, उच्च गुणवत्ता वाले बेडरोल उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसे विशेष रूप से बेहतर आराम और गुणवत्ता के लिए डिज़ाइन किया गया है।

पूसीरे ने इस बात पर ज़ोर दिया कि ऐसी पहलें यात्रियों के आराम और सेवा मानकों को बेहतर बनाने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। अपग्रेडेड बेडरोल में बेहतर एकरूपता, टिकाऊपन और स्वच्छता मिलती है, जिससे विशेष रूप से लंबी दूरी की रात्रिकालीन यात्रा करने वाले यात्रियों को फ़ायदा होता है। यात्रियों ने इस पहल पर अपनी अपार प्रसन्नता व्यक्त की है और पूसीरे द्वारा किए गए ऐसे विचारशील और यात्री-केंद्रित सुधारों की हार्दिक सराहना की है।

अपग्रेडेड बेडरोल सेवा की शुरुआत, भारतीय रेलवे के सुरक्षित, स्वच्छ और यात्री-अनुकूल यात्रा वातावरण सुनिश्चित करने के विज़न के अनुरूप है। पूसीरे निरंतर प्रगतिशील पहलों को शुरू कर रहा है, जिससे सेवा उत्कृष्टता और ग्राहक संतुष्टि पर इसका जोर एक पुनः साबित हुआ है।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय