home page

पूसीरे ने स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि में विस्तार और परिचालन से कनेक्टिविटी बढ़ाई

 | 
पूसीरे ने स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि में विस्तार और परिचालन से कनेक्टिविटी बढ़ाई


गुवहाटी, 06 मार्च (हि.स.)। त्यौहारों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 04654/04653 (अमृतसर- न्यू जलपाईगुड़ी- अमृतसर) की सेवा को दोनों दिशाओं से अतिरिक्त चार-चार फेरों के लिए बढ़ा दिया गया है। इस ट्रेन सेवा की परिचालन अवधि में बढ़ोतरी से देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के यात्रियों के लिए यात्रा आसान होगी।

इसके अलावा, गुवाहाटी और दिल्ली के बीच एक वन-वे स्पेशल ट्रेन संख्या 05699 के परिचालन का निर्णय लिया गया है, जिससे ज़्यादा सीटें और बर्थ मिलने पर असम और राष्ट्रीय राजधानी के बीच यात्रियों की भारी मांग को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने शुक्रवार काे बताया है कि ट्रेन संख्या 04654 (अमृतसर – न्यू जलपाईगुड़ी) साप्ताहिक स्पेशल की सेवा को 04 से 25 मार्च तक बढ़ाया गया है, जिसकी यात्रा प्रत्येक बुधवार को शुरू होगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 04653 (न्यू जलपाईगुड़ी - अमृतसर) साप्ताहिक स्पेशल की सेवा को 06 से 27 मार्च तक बढ़ाया गया है, जिसकी यात्रा प्रत्येक शुक्रवार को शुरू होगी। यह ट्रेन मौजूदा सेवा दिवस, समय-सारणी, संयोजन और ठहराव के साथ चलेगी।

इसी तरह, वन-वे स्पेशल ट्रेन संख्या 05699 (गुवाहाटी- दिल्ली) 08 मार्च को चलेगी। यह ट्रेन गुवाहाटी से 21:30 बजे प्रस्थान करेगी और 10 मार्च को दिल्ली 13:00 बजे पहुंचेगी। अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन रंगिया, न्यू जलपाईगुड़ी, बेगूसराय, छपरा, बलिया, वाराणसी और प्रयागराज जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल कोच होंगे।

इन स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ाए जाने से यात्रियों को काफी लाभ होगा, क्योंकि इससे उन लोगों को यात्रा के अन्य विकल्प मिलेंगे और व्यस्त मार्गों पर भीड़ कम होगी।--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय