home page

पश्चिम बंगाल की काली पूजा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनें

 | 
पश्चिम बंगाल की काली पूजा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनें


गुवाहाटी, 26 नवंबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में बोल्ला काली पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुलभ बनाने के लिए, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) आगामी 27 से 29 नवंबर तक न्यू कूचबिहार और बालुरघाट के बीच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रही है। पूसीरे ने कटिहार मंडल के अधीन एकलाखी स्टेशन पर, चुनिंदा यात्राओं के लिए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के दो मिनट के ठहराव की भी व्यवस्था की है, जिससे पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को यात्रा के अतिरिक्त विकल्प मिल सकेंगे।

पसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने गुरुवार काे बताया कि ट्रेन संख्या 05471 (न्यू कोचबिहार-बालुरघाट) न्यू कोचबिहार से 05 बजे रवाना होकर उसी दिन बालुरघाट 14:20 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में,ट्रेन संख्या 05472 (बालुरघाट-न्यू कोचबिहार) बालुरघाट से 15:20 बजे रवाना होकर अगले दिन न्यू कोचबिहार 00:30 बजे पहुंचेगी। यह अनारक्षित डेमू स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरों के लिए चलेगी।

वहीं, 27 नवंबर को अपनी यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 03005 (हावड़ा-लामडिंग) एकलाखी में 15:09 से 15:11 बजे तक रुकेगी, जबकि 28 नवंबर को अपनी यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 03006 (लामडिंग-हावड़ा) एकलाखी में 03:38 से 03:40 बजे तक रुकेगी।

28 और 29 नवंबर को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 03129 (कोलकाता-न्यू जलपाईगुड़ी) एकलाखी स्टेशन पर 06:49 से 06:51 बजे के बीच रुकेगी। वापसी यात्रा में, ट्रेन संख्या 03130 (न्यू जलपाईगुड़ी-कोलकाता) 29 और 30 नवंबर को एकलाखी स्टेशन पर 15:32 से 15:34 बजे के बीच रुकेगी। 28 नवंबर को ट्रेन संख्या 03125 (कोलकाता-न्यू कोचबिहार) एकलाखी में 08:54 से 08:56 बजे के बीच रुकेगी, जबकि 29 नवंबर को ट्रेन संख्या 03126 (न्यू कोचबिहार-कोलकाता) एकलाखी में 00:12 से 00:14 बजे के बीच रुकेगी।

इस बीच 28 नवंबर से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 05932 (डिब्रूगढ़-कोलकाता) फेस्टिवल स्पेशल, एकलाखी स्टेशन पर 15:40 से 15:42 बजे के बीच रुकेगी। वापसी दिशा में, 30 नवंबर को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 05931 (कोलकाता-डिब्रूगढ़) फेस्टिवल स्पेशल, इसी स्टेशन पर 09:43 से 09:45 बजे के बीच रुकेगी। पूसीरे ने यात्रियों से अपनी यात्रा शुरू करने से पहले अपने बोर्डिंग स्टेशन की समय-सारणी की जांच करने का आह्वान किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय