home page

रानी कमलापति– अगरतला स्पेशल एक्सप्रेस को एलएचबी रेक के साथ अपग्रेड

 | 
रानी कमलापति– अगरतला स्पेशल एक्सप्रेस को एलएचबी रेक के साथ अपग्रेड


गुवाहाटी, 09 जुलाई (हि.स.)। यात्रियों के आराम, सुरक्षा और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, भारतीय रेल द्वारा ट्रेन संख्या 01665/01666 (रानी कमलापति–अगरतला–रानी कमलापति) स्पेशल एक्सप्रेस को मौजूदा पारंपरिक आईसीएफ कोच की जगह आधुनिक एलएचबी कोच से अपग्रेड किया जा रहा है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 01665 (रानी कमलापति–अगरतला) स्पेशल एक्सप्रेस 9 जुलाई से नए एलएचबी रेक के साथ रानी कमलापति से रवाना होगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 01666 (अगरतला–रानी कमलापति) स्पेशल एक्सप्रेस 12 जुलाई से नए एलएचबी रेक के साथ अगरतला से अपनी यात्रा शुरू करेगी।

नए एलएचबी रेक में 22 कोच है, जिससे यात्रियों की अलग-अलग ज़रूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में यात्रा किया जा सकेगा।

भारतीय रेल आधुनिक तकनीक, बेहतर सुविधाओं और बेहतर परिचालन क्षमता को अपना कर अपने यात्रियों की सेवाओं को निरंतर बेहतर बनाने को प्रतिबद्ध है, ताकि एक सुरक्षित, आरामदायक और यात्री-केंद्रित रेल नेटवर्क प्रदान किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय