home page

पूसीरे ने की चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की शुरूआत

 | 
पूसीरे ने की चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की शुरूआत


गुवाहाटी, 10 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) ने पूजा, दिवाली और छठ त्यौहारों के मौसम में इस क्षेत्र के लिए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर यात्रा का अतिरिक्त विकल्प प्रदान किया है। ये ट्रेनें नारंगी–गोरखपुर, कटिहार–सबौर, फिरोजपुर छावनी–पूर्णिया और भागलपुर–कटिहार के बीच चलेंगी, जिससे पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के यात्रियों को लाभ होगा। देश के पूर्वोत्तर और पूर्वी एवं उत्तरी हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाकर, ये ट्रेनें यात्रियों के लिए अपने गृहनगर तक की यात्रा को सुलभ बनाएंगी और उन्हें अपने परिवारों के साथ त्यौहार मनाने का अवसर मिल पाएगा।

पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 05633 (नारंगी–गोरखपुर) साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रति शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन नारंगी से 20:00 बजे रवाना होकर शनिवार को गोरखपुर 21:40 बजे पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 05634 (गोरखपुर–नारंगी) साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रति रविवार को चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से 1:10 बजे रवाना होकर सोमवार को नारंगी 3:00 बजे पहुंचेगी। यह सेवा 22 कोच के साथ दोनों दिशाओं में 7-7 फेरों के लिए चलेगी।

ट्रेन संख्या 05782 (कटिहार–सबौर) पूजा स्पेशल इंटरसिटी एक्सप्रेस ने 8 अक्टूबर को अपनी सेवा शुरू की और 30 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन कटिहार से प्रति गुरुवार, रविवार और सोमवार को कटिहार से 16:50 बजे रवाना होकर उसी दिन सबौर 23:00 बजे पहुंचती है। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05781 (सबौर–कटिहार) पूजा स्पेशल इंटरसिटी एक्सप्रेस ने 9 अक्टूबर को अपनी सेवा शुरू की और 1 दिसंबर तक चलेगी। यह ट्रेन सबौर से प्रति शुक्रवार, सोमवार और मंगलवार को सबौर से 4:50 बजे रवाना होकर उसी दिन कटिहार 10:55 बजे पहुंचती है। यह सेवा 22 कोच के साथ दोनों दिशाओं में 24 फेरों के लिए चलेगी।

ट्रेन संख्या 04634 (फिरोजपुर छावनी - पूर्णिया) फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ने 8 अक्टूबर को अपनी सेवा शुरू की और 26 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन प्रति गुरुवार को फिरोजपुर छावनी से 17:30 बजे रवाना होकर शनिवार को पूर्णिया 03:00 बजे पहुंचती है। वापसी में, ट्रेन संख्या 04633 (पूर्णिया - फिरोजपुर छावनी) फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रति शनिवार को चलेगी। यह पूर्णिया से 06:00 बजे रवाना होकर रविवार को फिरोजपुर छावनी 16:35 बजे पहुंचेगी। यह सेवा दोनों दिशाओं में 18 कोचों के साथ 8 फेरों के लिए चलेगी।

ट्रेन संख्या 03409 (भागलपुर - कटिहार) स्पेशल कीदैनिक सेवा 7 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और यह 30 नवंबर तक चलेगी। यह भागलपुर से 17:30 बजे रवाना होकर उसी दिन कटिहार 23:10 बजे पहुंचती है। वापसी में, ट्रेन संख्या 03410 (कटिहार - भागलपुर) स्पेशल की दैनिक सेवा 8 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और यह 1 दिसंबर तक जारी रहेगी। यह कटिहार से 06:35 बजे रवाना होकर उसी दिन भागलपुर 12:05 बजे पहुंचती है। यह सेवा दोनों दिशाओं में 55 फेरों के लिए चलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय