home page

पूसीरे ने होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाई

 | 
पूसीरे ने होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाई


गुवाहाटी, 23 फरवरी (हि.स.)। त्यौहारों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं को फरवरी-मार्च 2026 के दौरान बढ़ा दिया गया है। इसमें ट्रेन संख्या 07046/07047 (सिकंदराबाद - नाहरलगुन - सिकंदराबाद) और 03129/03130 (कोलकाता टर्मिनल - न्यू जलपाईगुड़ी - कोलकाता टर्मिनल) दोनों दिशाओं में अतिरिक्त एक-एक फेरा के लिए चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 09189/09190 (मुंबई सेंट्रल - कटिहार - मुंबई सेंट्रल) दोनों दिशाओं में अतिरिक्त छह-छह फेरों के लिए चलेगी और साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 04614/04613 (अमृतसर - कटिहार - अमृतसर) दोनों दिशाओं में अतिरिक्त तीन-तीन फेरों के लिए चलेगी। ये ट्रेनें मौजूदा दिन, समय-सारणी, संयोजन और ठहराव के अनुसार चलेंगी।

पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने साेमवार काे बताया कि ट्रेन संख्या 07046 (सिकंदराबाद – नाहरलगुन) साप्ताहिक स्पेशल को 27 फरवरी के लिए बढ़ाया गया है, जबकि वापसी में, ट्रेन संख्या 07047 (नाहरलगुन – सिकंदराबाद) साप्ताहिक स्पेशल को 02 मार्च के लिए बढ़ाया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्या 03129 (कोलकाता टर्मिनल - न्यू जलपाईगुड़ी) साप्ताहिक स्पेशल को 28 फरवरी के लिए बढ़ाया गया है। वापसी में, ट्रेन संख्या 03130 (न्यू जलपाईगुड़ी - कोलकाता टर्मिनल) साप्ताहिक स्पेशल को 01 मार्च, 2026 के लिए बढ़ाया गया है।

दूसरी तरफ, ट्रेन संख्या 09189 (मुंबई सेंट्रल – कटिहार) साप्ताहिक स्पेशल के परिचालन को 28 मार्च तक बढ़ाया गया है, जो प्रति शनिवार को चलती है। ट्रेन की बढ़ाई गई परिचालन अवधि 21 फरवरी से प्रभावी है। वापसी में, ट्रेन संख्या 09190 (कटिहार – मुंबई सेंट्रल) साप्ताहिक स्पेशल के परिचालन को 24 फरवरी से 31 मार्च तक बढ़ाया गया है, जो प्रति मंगलवार को चलती है।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 04614 (अमृतसर - कटिहार) साप्ताहिक स्पेशल को 25 फरवरी से 05 मार्च तक बढ़ाया गया है, जो प्रति बुधवार को चलती है। वापसी में, ट्रेन संख्या 04613 (कटिहार - अमृतसर) साप्ताहिक स्पेशल के परिचालन को 27 फरवरी से 07 मार्च तक बढ़ाया गया है, जो प्रति शुक्रवार को चलती है।

इन ट्रेन सेवाओं की अवधि बढ़ने से उक्त रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों के वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को लाभ होगा। देश के पूर्वोत्तर, पूर्वी और उत्तरी भाग के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर होगी, जिससे यात्रियों का आवागमन सुलभ होगा और क्षेत्रीय एकीकरण और विकास में मदद मिलेगी।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय