पूसीरे का 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान
गुवाहाटी, 09 अगस्त (हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान आरंभ किया है। यह अभियान भारत सरकार के उस पहल के तहत है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ एक व्यक्तिगत एवं भावनात्मक जुड़ाव स्थापित पैदा करना है।
पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने रविवार काे बताया कि हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत भारत सरकार द्वारा 2022 में आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत की गई थी, जिसका उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों में गर्व से राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित कर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना के उत्सव में भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।
प्रति वर्ष, पूसीरे अत्यधिक उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान मनाता है, जिससे देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहन मिलता है। इसी परंपरा को जारी रखते हुए, पूसीरे इस वर्ष भी अपने पूरे क्षेत्राधिकार में पुनः इस अभियान का आयोजन करने जा रहा है। रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपने परिवारों तथा आम लोगों को अभियान के दौरान अपने घरों पर गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। रेल कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि प्रमुख रेलवे स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण रेल परिसरों को राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक के रूप में तिरंगे के रंगों से प्रकाश सज्जा किया जाएगा।
अभियान के तहत, पूसीरे हर घर तिरंगा के संदेश का प्रसार करने के लिए रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों और अन्य प्रतिष्ठानों में जागरूकता और जनसंपर्क गतिविधियों की एक श्रृंखला चलाएगा। प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की इंस्ट्रूमेंटल धुन बजाई जाएगी और एकता व राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ावा देने के लिए देशभक्तेपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को भी इस राष्ट्रव्यापी अभियान में अपनी भागीदारी के प्रतीक के रूप में तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इन पहलों का उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को मज़बूत करने के साथ-साथ सभी को सम्मान, गरिमा और गर्व के साथ तिरंगे का जश्न मनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के बीच देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को मजबूत करना है तथा सभी को सम्मान और गर्व के साथ तिरंगे का जश्न मनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

