पूसीरे ने छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का किया विस्तार
गुवाहाटी, 29 जुलाई (हि.स.)। असम के कुछ हिस्सों में मौजूदा बाढ़ की स्थिति से प्रभावित यात्रियों को सुविधा प्रदान करने और उनकी निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) ने तिनसुकिया, लुमडिंग और रंगिया मंडलों में छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों (12 ट्रेन सेवाओं) के परिचालन को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनमें ट्रेन संख्या 05831/05832 (मरियानी- रंगिया - मरियानी), ट्रेन संख्या 05911/05912 (तिनसुकिया- भोजो - न्यू तिनसुकिया), ट्रेन संख्या 05913/05914 (न्यू तिनसुकिया- मरानहाट - तिनसुकिया), ट्रेन संख्या 05932/05931 (डिब्रूगढ़ - कोलकाता - डिब्रूगढ़), ट्रेन संख्या 07641/07642 (लुमडिंग- मरियानी - लुमडिंग) और ट्रेन संख्या 07643/07644 (लुमडिंग - मरियानी - लुमडिंग) शामिल हैं। ये सभी स्पेशल ट्रेनें अपने वर्तमान समय-सारणी, संयोजन तथा निर्धारित ठहरावों के अनुसार परिचालित होगी, ताकि बाढ़ की स्थिति के दौरान भी यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।
पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बुधवार काे बताया कि ट्रेन संख्या 05831 (मरियानी- रंगिया) और ट्रेन संख्या 05832 (रंगिया- मरियानी) स्पेशल की सेवाएं 31 जुलाई को एक-एक अतिरिक्त फेरा के लिए चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05911 (तिनसुकिया- भोजो) स्पेशल और ट्रेन संख्या 05912 (भोजो- न्यू तिनसुकिया) स्पेशल को 30 और 31 जुलाई को दो अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है। तदनुसार, ट्रेन संख्या 05913 (न्यू तिनसुकिया- मरानहाट) स्पेशल और ट्रेन संख्या 05914 (मरानहाट- तिनसुकिया) स्पेशल को 29 से 31 जुलाई तक तीन-तीन अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ा दिया गया है।
इसके अलावा, ट्रेन संख्या 07641 (लुमडिंग- मरियानी) स्पेशल और ट्रेन संख्या 07642 (मरियानी- लुमडिंग) स्पेशल को 29 से 31 जुलाई तक तीन-तीन अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है। साथ ही, ट्रेन संख्या 07643 (लुमडिंग- मरियानी) स्पेशल 30 और 31 जुलाई को दो-दो अतिरिक्त फेरों के लिए संचालित होगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 07644 (मरियानी - लुमडिंग) स्पेशल 31 जुलाई और एक अगस्त को दो-दो अतिरिक्त फेरों के लिए संचालित होगी।
लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा के लिए, ट्रेन संख्या 05932 (डिब्रूगढ़- कोलकाता) स्पेशल और ट्रेन संख्या 05931 (कोलकाता- डिब्रूगढ़) स्पेशल को भी पांच-पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ा दिया गया है। एक अगस्त से 29 अगस्त तक ट्रेन संख्या 05932 प्रत्येक शनिवार को चलेगी, जबकि 3 से 31 अगस्त तक ट्रेन संख्या 05931 प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। 3 अगस्त से रंगिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 05931 (कोलकाता- डिब्रूगढ़) स्पेशल के निर्धारित समय में संशोधन किया गया है। यह ट्रेन रंगिया 20:30 बजे पहुंचकर रंगिया से 20:40 बजे रवाना होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

