home page

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने असमिया नव वर्ष पर सभी को दी शुभकामनाएं

 | 
मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने असमिया नव वर्ष पर सभी को दी शुभकामनाएं


गुवाहाटी, 15 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने असमिया नव वर्ष के अवसर पर सभी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उल्लेखनीय है कि रंगाली बिहू के मद्देनजर पूरे राज्य में भारी उत्साह देखा जा रहा है। चारों और ढोल, पेपा और गगना की आवाज से लोगों में नवीनता का संचार हो रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने सोशल मीडिया पर आज साझा एक संदेश में कहा, सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, स्नेह और प्यार। नया साल सभी के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि का मधुर संदेश लाए। नववर्ष में नए उत्साह के साथ असम के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से निरंतर मेहनत कर सकें, इस कामना के साथ वैशाख माह की पहली सुबह पर वे सभी के आशीर्वाद की प्रार्थना करते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय