home page

असम कौशल विकास मिशन की तीसरी शासी परिषद की बैठक, नए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव की समीक्षा

 | 
असम कौशल विकास मिशन की तीसरी शासी परिषद की बैठक, नए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव की समीक्षा


गुवाहाटी, 05 नवंबर (हि.स.)। असम के मंत्री बिश्वजीत दैमारी ने गुरुवार को जनता भवन के बी ब्लॉक स्थित सम्मेलन कक्ष में असम कौशल विकास मिशन (एएसडीएम) की तीसरी शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता की।

मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि बैठक में दूसरी शासी परिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों पर हुई कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा हुई।

बैठक में कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर), वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एएसडीएम की कौशल विकास गतिविधियों तथा मिशन के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (एमओए) में प्रस्तावित संशोधनों पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रस्तावित संशोधनों का उद्देश्य विदेशों में रोजगार, उच्च शिक्षा तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवागमन से संबंधित उद्देश्यों को मिशन में शामिल करना है। इससे राज्य के कुशल युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार और शिक्षा के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की जाएगी।

बैठक में विकसित असम-इंफ्रा विजन के तहत नए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव की भी समीक्षा की गई। इसका उद्देश्य राज्य में कौशल विकास के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

बैठक में कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. ओम प्रकाश, आईएएस, एएसडीएम के मिशन निदेशक हनीफ नूरानी तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश