home page

न्यू बंगाईगांव रेलवे स्टेशन पर 42.41 किलो गांजा ज़ब्त, एक गिरफ्तार

 | 
न्यू बंगाईगांव रेलवे स्टेशन पर 42.41 किलो गांजा ज़ब्त, एक गिरफ्तार


बंगाईगांव, 22 अगस्त (हि.स.)। असम के बंगाईगांव रेलवे पुलिस ने शनिवार काे न्यू बंगाईगांव रेलवे स्टेशन पर एक अभियान के दौरान 42.41 किलो गांजा ज़ब्त किया और एक व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया है।

जीआरपी सूत्रों ने बताया है कि यह अभियान बीती रात न्यू बंगाईगांव रेलवे पुलिस अधिकारी संजीब चौधरी की देखरेख में त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस (डाउन-बाउंड) के एसी केबिन में चलाया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित सामान बरामद किया और इमरान शेख नामक एक यात्री को गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

शुरुआती जांच के अनुसार, यह गांजा कथित तौर पर त्रिपुरा के अगरतला रेलवे स्टेशन से बेंगलुरु ले जाया जा रहा था। रेलवे पुलिस ने शेख को गिरफ्तार कर लिया है और प्रतिबंधित सामान के स्रोत का पता लगाने और कथित तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय