नेपाल में जलप्रलय के बीच असम के 12 लोग लापता, सरकार लगातार नेपाल के संपर्क में
| Aug 29, 2026, 09:17 IST
गुवाहाटी, 29 अगस्त (हि.स.)। नेपाल में आयी भीषण बाढ़ और जलप्रलय के बीच असम के 12 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। असम सरकार के अनुसार, लापता लोगों में कार्बी आंगलोंग, गोलाघाट, होजाई, गुवाहाटी और नलबाड़ी के लोग शामिल हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि अब तक असम के 12 लोगों के नेपाल में लापता होने की सूचना सरकार को मिली है। उन्होंने कहा कि यह संख्या आगे बढ़ भी सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि असम सरकार हर पल नेपाल सरकार के संपर्क में है और वहां की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। लापता लोगों के संबंध में अधिक जानकारी जुटाने तथा उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास जारी हैं।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

