नेपाल बाढ़ में फंसे असम के आठ लोग आज लौटेंगे सुरक्षित
| Aug 30, 2026, 12:29 IST
गुवाहाटी, 30 अगस्त (हि.स.)। नेपाल में फंसे असम के आठ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उन्हें रविवार काे असम वापस लाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया के माध्यम से आज यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि नेपाल में फंसे असम के अब तक आठ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। असम सरकार की सक्रिय पहल पर इन सभी लोगों को आज नेपाल से असम वापस लाने की प्रक्रिया जारी है।
नेपाल में फंसे नलबाड़ी के समर बेजबरुवा ने फोन के जरिए अपने परिवार को सुरक्षित होने की जानकारी दी है। वहीं, नेपाल में लापता असम के लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। अधिकारियों द्वारा लापता लोगों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित वापस लाने के प्रयास जारी हैं।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

