home page

असम में एनडीए सरकार फिर बनेगी : हग्रामा महिलारी

 | 
असम में एनडीए सरकार फिर बनेगी : हग्रामा महिलारी


गुवाहाटी, 01 मार्च (हि.स.)। बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के अध्यक्ष हग्रामा महिलारी ने रविवार को दावा किया कि राज्य में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और समर्थन एनडीए के साथ है।

इसी नारे के साथ महिलारी ने पार्टी की ‘दिसपुर चलो यात्रा’ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जनता के समर्थन को संगठित करने और आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी एनडीए को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।

बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) महिलारी ने यह भी कहा कि आगामी पांच वर्षों में सभी चुनावी वादों को अक्षरशः पूरा किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश