home page

नारायणपुर सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर मौत

 | 
नारायणपुर सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर मौत


लखीमपुर (असम), 31 मई (हि.स.)। नारायणपुर में शनिवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक टाटा टियागो कार और दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान नारायणपुर के टिकिराई गांव निवासी भाईटी पेगू और दीपज्योति दलै के रूप में की गई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में सहयोग किया।

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, दुर्घटना से संबंधित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है, जबकि लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश