home page

अवैध बूचड़खाना से 285 किलो संदिग्ध बीफ बरामद, 36 मवेशी और दो भैंसें ज़ब्त

 | 

नगांव (असम), 07 अगस्त (हि.स.)। नगांव पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक अभियान के दौरान नगांव में कथित अवैध बूचड़खाने का भंडाफोड़ किया और 285 किलो संदिग्ध बीफ़, 36 मवेशी और दो भैंसें ज़ब्त कीं। अधिकारियों के अनुसार, यह बूचड़खाना कथित तौर पर नूर अली और नूर ज़मान चला रहे थे।

पुलिस ने इस मामले में असब अली को गिरफ़्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपितों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य में मवेशियों की अवैध तस्करी और गैर-कानूनी वध के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति है और इसमें शामिल लोगों पर कानून की पूरी सख़्ती बरती जाएगी।

पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है और फ़रार आरोपितों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय