home page

नगांव जिला कारागार में दो कैदियों की रहस्यमय स्थिति में मौत

 | 
नगांव जिला कारागार में दो कैदियों की रहस्यमय स्थिति में मौत


नगांव (असम), 25 अप्रैल (हि.स.)। नगांव जिला कारागार में दो कैदियों की मौत का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।

शनिवार को पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत कैदियों की पहचान जितुमनि कोंवर और रूपसिंह देरा के रूप में की गयी है।

बताया गया है कि जितुमनि कोंवर नगांव केंद्रीय कारागार के कैदी थे, जबकि रूपसिंह देरा नगांव विशेष कारागार के कैदी थे। हालांकि, दोनों की मौत किन परिस्थिति में हुई है, इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

नगांव के रहा निवासी जितुमनि कोंवर को 24 दिसंबर, 2025 को जेल में भेजा गया था। उसके विरूद्ध रहा थाने में 137/2025 नंबर का मामला दर्ज हुआ था। उसके विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296/117(2)109 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

वहीं, होजाई जिला के लंका थानांतर्गत उदाली निवासी रुपसिंह देरा को बीते 25 मार्च, 2026 को नगांव जेल में भेजा गया था। उसके विरूद्ध हत्या के मामले में लंका थाने में दर्ज 49/2026 नंबर के तहत जेल भेजा गया था। ------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय