home page

प्रचार के दौरान बच्चाें के किया वादा भाजपा विधायक मृणाल सैकिया ने किया पूरा, 13 बच्चों काे बांटी साइकिलें

 | 
प्रचार के दौरान बच्चाें के किया वादा भाजपा विधायक मृणाल सैकिया ने किया पूरा, 13 बच्चों काे बांटी साइकिलें


गोलाघाट (असम), 12 अप्रैल (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव का मतदान होने के बाद खुमताई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मृणाल सैकिया ने प्रचार के दाैरान कुछ बच्चों से किया अपना वादा पूरा कर दिया है। भाजपा उम्मीदवार मृणाल सैकिया ने शनिवार शाम काे 13 बच्चाें काे साइकिलें वितरित कर दीं। साइकिल मिलने पर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच एक नेता बच्चों के दिल कैसे जीत सकता है, इसका एक उदाहरण खुमटाई के भाजपा उम्मीदवार मृणाल सैकिया ने प्रस्तुत किया। दरअसल, चुनाव प्रचार के दाैरान ढलापार जाते समय कुछ बच्चों ने मृणाल सैकिया का हाथ पकड़ लिया। किसी ने फोटो खींचा, तो किसी ने एक छोटे तोहफे की मांग की। उस दाैरान बच्चाें ने उनसे साइकिल की मांग की। मृणाल सैकिया ने बच्चाें की मांग नजरअंदाज नहीं कर सके और उनसे जल्द ही साइकिल दिलाने का किया। मतदान संपन्न होने के बाद सैकिया ने प्रचार के दौरान बच्चों से किए गये अपने वादे को पूरा करने के लिए ढलापार गांव में अपनी टीम को भेजा। टीम ने बच्चों से बात की, तो उस समय कुल 8 साइकिलों की बात सामने आई। बाद में यह संख्या 13 हो गयी। इसके बाद विधायक ने शनिवार की शाम काे उन बच्चाें काे साइकिल वितरित कीं। नई साइकिल पाकर ढलापार के बच्चे खुशी से झूम उठे। साइकिल मिलने पर बच्चों ने हाथ जोड़कर सैकिया का आभार जताते हुए उन्हें बिहू के अवसर पर अपने घर आमंत्रित भी किया। चुनाव प्रचार के दाैरान बच्चों से किए वादा का विधायक का पूरा करना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय