प्रथम वाहिनी एसएसबी की डी समवाय का मोरीगांव में वृक्षारोपण एवं सफाई अभियान
मोरीगांव (असम), 25 सितंबर (हि.स.)। गुवाहाटी के सोनापुर स्थित प्रथम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट केएच. इबोचौबा सिंह के मार्गदर्शन में मोरीगांव स्थित डी समवाय द्वारा शुक्रवार काे पोशतिया हरि मंदिर परिसर में पाैधरोपण एवं सफाई अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व समवाय कमांडर/प्रभारी विद्या प्रकाश द्वारा किया गया। अभियान में 20 एसएसबी कार्मिकों एवं 10 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापक सफाई अभियान चलाया गया तथा कुल 165 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से एसएसबी द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

