एमएसी चुनावः जोरहाट जिले में दो सीट के लिए 8 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
जोरहाट (असम), 11 नवंबर (हि.स.)। मिसिंग स्वायत्त परिषद (एमएसी) के आम चुनाव, 2026 के संदर्भ में जोरहाट निर्वाचन जिले में कुल आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। ज्ञात हो कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित थी। नामांकन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
आज मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिले के अंतर्गत कुल 2 क्षेत्रों (33 नं. जोरहाट क्षेत्र और 38 नं. जांजी क्षेत्र) से कुल 8 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
क्षेत्रवार नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की सूची-
33 नं. जोरहाट क्षेत्र - 4 उम्मीदवार
38 नं. जांजी क्षेत्र - 4 उम्मीदवार
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, 12 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 16 नवंबर उम्मीदवारिता वापस लेने की अंतिम तिथि है।
उल्लेखनीय है कि एमएसी के 40 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 30 नवंबर को सुबह 7:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है और 3 दिसंबर को मतगणना होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Satish Rai

