home page

संक्रमण से होने वाली मातृ मृत्यु दर में असम में उल्लेखनीय गिरावट

 | 
संक्रमण से होने वाली मातृ मृत्यु दर में असम में उल्लेखनीय गिरावट


गुवाहाटी, 06 नवंबर (हि.स.)। माताओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा के क्षेत्र में असम ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। राज्य में संक्रमण के कारण होने वाली मातृ मृत्यु का प्रतिशत जुलाई के 21 प्रतिशत से घटकर अक्टूबर में आठ प्रतिशत रह गया है।

इस उपलब्धि को मान्यता देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने असम को अन्य राज्यों के समक्ष संक्रमण रोकथाम एवं नियंत्रण का अपना मॉडल प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया है।

राज्य सरकार मातृ एवं नवजात शिशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने पर जोर दे रही है।

स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल ने कहा कि प्रत्येक मां की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संक्रमण की रोकथाम, बीमारियों की समय पर पहचान और प्रभावी उपचार व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और राज्यभर में बेहतर स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश