home page

रात दो बजे बाढ़ प्रभावित बेतबारी पहुंचे मंत्री बिमल बोरा, राहत सामग्री वितरित

 | 
रात दो बजे बाढ़ प्रभावित बेतबारी पहुंचे मंत्री बिमल बोरा, राहत सामग्री वितरित


शिवसागर, 22 जुलाई (हि.स.)। ऊपरी असम में बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच असम सरकार के मंत्री बिमल बोरा मंगलवार देर रात करीब दो बजे बेतबारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और प्रभावित लोगों का हालचाल जाना।

मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया तथा उन्हें हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया।

लगातार बारिश और बाढ़ के कारण पूरे शिवसागर जिले में हालात गंभीर बने हुए हैं। कई क्षेत्रों में घर, सड़कें और कृषि भूमि जलमग्न हो गई हैं। गौरीसागर में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा है, जिससे ऊपरी और निचले असम के बीच सड़क संपर्क किसी भी समय बाधित हो सकता है।

शिवसागर जिले के मोराजार मौजा और जकाईचुक मौजा के 50 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश