home page

असमः मंत्री बिमल बोरा ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त नामदांग शिलापुल का किया निरीक्षण

 | 
असमः मंत्री बिमल बोरा ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त नामदांग शिलापुल का किया निरीक्षण


शिवसागर (असम), 09 अगस्त (हि.स.)। असम सरकार के मंत्री बिमल बोरा ने रविवार को बाढ़ से क्षतिग्रस्त नामदांग शिलापुल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

मंत्री बिमल बोरा नामदांग के जेरेंगा पथार और रूपोहीपथार पहुंचे, जहां बाढ़ के कारण पानी जमा हुआ है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित क्षेत्रों से पानी निकालने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जलजमाव की समस्या के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश