असम विधानसभा सचिवालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
गुवाहाटी, 15 अगस्त (हि.स.)। देश के अन्य हिस्सों के साथ शनिवार को असम विधानसभा सचिवालय में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। असम विधानसभा के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण से पहले अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने विधानसभा परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद अपने संबोधन में अध्यक्ष ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के महान शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके अद्वितीय योगदान और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।
उन्होंने हाल के वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों और एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में विश्व में भारत की मजबूत स्थिति का भी उल्लेख किया। अध्यक्ष ने असम सहित समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

