लाहरीघाट में भाजपा की जीत का समर्थकों ने मनाया जश्न
मोरीगांव (असम), 10 अक्टूबर (हि.स.)। लाहरीघाट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का पार्टी नेता एवं समर्थकों ने आज जमकर जश्न मनाया। लाहरीघाट में भाजपा के पार्टी कार्यकर्ताओं का विजय उत्सव देखा गया। उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा के जीतने के बाद, पार्टी के अनुसार, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव में भाग लिया। रजागधुवा मंडल की पहल पर लाहरीघाट में टेंगागुरी गांव पंचायत के प्रांगण में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर बाइक रैली करके विजय उत्सव मनाया। लगभग पांच सौ से अधिक बाइक और सैकड़ों चारपहिया वाहनों के साथ विजय उत्सव मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं में मिठाई वितरित भी की गई।
उल्लेखनीय है कि नगांव लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा क्षेत्रों में से 4 क्षेत्र अल्पसंख्यक क्षेत्र हैं। इन चार विधानसभा क्षेत्रों में से तीन में कांग्रेस के विधायक हैं। चार विधानसभा क्षेत्रों में से लाहरीघाट क्षेत्र से सबसे अधिक वोट पाने में भाजपा के प्रत्याशी देवाशीष शर्मा सक्षम हुए। इसलिए पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच खुशी और उत्साह देखा जा सकता है। कांग्रेस का गढ़ लाहरीघाट क्षेत्र में भाजपा की जीत का जश्न यह साबित करता है कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा के कब्जे की पूरी संभावना है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

