श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राज्यवासियों को भाजपा अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
गुवाहाटी, 03 अगस्त (हि.स.)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), असम प्रदेश के अध्यक्ष व लाेकसभा सांसद दिलीप सैकिया ने पूरे राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं।
अपने एक शुभकामना संदेश में दिलीप सैकिया ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और श्रीमद्भगीवद्गीता की अमर दिशा सदैव मानव समाज को सत्य, धर्म, न्याय, कर्तव्य और निःस्वार्थ कर्म का मार्ग दिखाती रही है। अन्याय के खिलाफ खड़े होकर धर्म की स्थापना के लिए श्रीकृष्ण द्वारा दी गई शिक्षा आज भी पूरे मानव जाति के लिए समान रूप से प्रासंगिक है।
उन्होंने साथ ही कहा, “यह पवित्र त्योहार समाज में शांति, सौहार्द, भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना का संचार करे। भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से असम के हर परिवार को सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य से पूर्ण किया जाए।”
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व लाेकसभा सांसद दिलीप सैकिया ने जाति, भाषा और समुदाय से ऊपर उठकर एकता और सद्भाव के बंधन को और मजबूत करने के साथ-साथ एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और विकसित असम बनाने की प्रतिबद्धता लेने के लिए सभी को आमंत्रित किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

