कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने जताया शोक
गुवाहाटी, 18 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कोलकाता के चोरबागान पूजा मंडप हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, कोलकाता के चोरबागान पूजा मंडप में हुई दुखद कुचलने की घटना के बारे में जानकर पाकर मैं गहरी पीड़ा में हूं। आपनों को खो चुके शोक संतप्त परिवारों के प्रति असमवासियों की ओर से गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।
उन्होंने कहा, इस दुख की घड़ी में, एक पड़ोसी के रूप में हमारी सोच और प्रार्थनाएं घटनाक्रम में प्रभावित हर व्यक्ति के साथ है। मां दुर्गा के सामने प्रार्थना करता हूं कि घायलों को जल्दी से जल्दी स्वास्थ्य लाभ हो और देवी माताजी शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति और साहस दें।
ज्ञात हो कि चोरबागान पूजा मंडप में हुई दुखद कुचलने की घटना में कई लोगों की मौत हो गयी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इस घटना से पूजा का उत्साह मातम में बदल गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

