home page

परवतझोरा से अपहृत दो किशोरियां बरामद, दो महिला समेत तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

 | 

कोकराझार (असम), 12 अप्रैल (हि.स.)। कोकराझार जिलांतर्गत परवतझोरा इलाके से अपहृत दो किशोरियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस अपहरण के मामले में शामिल दो महिलाओं समेत तीन लाेगाें को बोगरीबारी पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

परवतझोरा पुलिस ने रविवार को बताया है कि गौरीपुर के तेलीपारा से अपहृत किशोरियों को पुलिस ने परिवार के सहयोग से बरामद कर लिया है।दोनों किशोरियों के अपहरण के आराेप में ममता बेगम, जेलेका खातून और नूर अमीन काे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार यह लाेग अपहृत किशोरियों को अन्य राज्य में बेचने की योजना बना रहे थे। बोगरीबारी पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय